अपनी अस्मत बचाने के लिए खूनी संघर्ष, युवती ने आरोपी को मारा फरसा…निकल आईं आंखें, फिर डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

 

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नए साल के पहले दिन सनसनीखेज घटना हुई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने पर युवती ने सजातीय पड़ोसी किसान के माथे में फरसे से वारकर गिरा दिया। फरसे के वार से उसकी दोनों आंखें बाहर निकल आईं। इसके बाद डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

युवती आला कत्ल लेकर खुद चौकी पहुंच गई और हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की है। शव अर्धनग्न अवस्था में घर के अंदर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि पुलिस युवती के चौकी पहुंचने की बात को पुष्ट नहीं कर रही हैं। उधर, मृतक की पत्नी का आरोप है कि हत्यारोपी उसके पति को मुंगोड़ा खिलाने के बहाने घर ले गई थी।

 

फरसे से किसान के माथे में वार कर दिया
वहां उसकी हत्या कर दी। गांव निवासी युवती (18) गुरुवार की दोपहर घर में अकेली थी। तभी उसके घर के सामने रहने वाला किसान (50) मौका पाकर उसके घर में घुस आया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जिस पर उसने घर में रखे फरसे से किसान के माथे में वार कर दिया। एक ही वार में वह गिर गया। उसके बाद उसने डंडे से पीटकर हत्या कर दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बबेरू सीओ सौरभ सिंह, कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत, फॉरेंसिक टीम पुलिस टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने जांच की है। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ ने युवती ने बताया कि किसान ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, विरोध में उसने उसकी हत्या की है। घटनास्थल से आला कत्ल बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

और पढ़े  हरियाणा में 26 नवंबर तक वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: सात एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त, संगठन को समन्वय के निर्देश

स्वजातीय पड़ोसी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, इस पर युवती ने व्यक्ति की हत्या की है। हत्यारोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आला कत्ल बरामद किया गया है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती खुद चौकी पहुंची कि नहीं यह बात पुष्ट नहीं है।  -सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी, बबेरू

  • Related Posts

    ईरान के निशाने पर अमेरिकी राजनयिक: खुफिया रिपोर्ट में जारी की गई चेतावनी, क्या पश्चिम एशिया में बढ़ेगा टकराव?

    अमेरिकी खुफिया विभाग की एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी राजनयिकों और अधिकारियों को निशाना बनाने की अपनी कोशिशों को काफी बढ़ा…

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…