नीले सूटकेस में मिली लाश- 72 घंटे से रखा महिला का शव…हाथ में बना है ऐसा टैटू, नहीं हो सकी पहचान

रियाणा के कैथल में सिलाखेड़ा रोड पर 30 दिसंबर को ड्रेन में नीले रंग के सूटकेस में मिली करीब 30 वर्षीय महिला के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल के शव गृह में रखे गए शव को आज 72 घंटे पूरे हो जाएंगे। पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली है।

पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त है। पानी में रहने के कारण बॉडी फूल चुकी है और कुछ अंग गल गए हैं। गले पर घाव के निशान और हाथ पर टैटू मिले हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई होगी और शव को किसी अन्य स्थान पर हत्या के बाद ड्रेन में फेंका गया है।

पुलिस की लगातार कोशिश, अभी तक कोई पहचान नहीं
वीरवार को महिला के शव के साथ मिले कपड़ों और बैग पर लगे मार्का के आधार पर पुलिस ने आस-पास के असंध क्षेत्र में जांच की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं आया। दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों से लोग थोक में कपड़े खरीदते हैं, इसलिए यह पता नहीं चल पाया कि इन्हें किसने खरीदा था।

सीआईए, एसडीयू, एसटीएफ सहित विभिन्न थानों की पुलिस टीमें राइस मिलों, ईंट भट्टों, झुग्गी-झोपड़ियों और स्लम बस्तियों में जाकर मृतक महिला का फोटो दिखाकर पहचान का प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों से भी संपर्क किया जा रहा है।

किसानों ने देखा सूटकेस
सूचना के अनुसार, यह सूटकेस मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव शीला खेड़ा के किसानों ने देखा। ड्रेन के पास ही उनके डेरे बने हुए हैं। जब किसानों ने सूटकेस के पास जाकर देखा तो भयंकर बदबू आ रही थी। उन्होंने कुत्तों को भगाया और सूटकेस को कब्जे में लेकर खोला, तब उसमें युवती का शव पाया गया।

और पढ़े  तृणमूल का नामोनिशान: सत्ता गई, विधायक-सांसद गए, दल का नाम-निशान भी, अब आगे क्या!

30 साल बताई जा रही मृतका की उम्र
खबर लिखे जाने तक युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतका की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में रखा गया होगा। इसके बाद इसे ड्रेन में फेंका गया है।

हाथ में बना था टैटू
युवती का शव कई दिन पुराना था। उसके एक हाथ में टैटू भी था। वह भी साफ नजर नहीं आ रहा था। हालांकि पुलिस वालों ने बताया कि वह अंग्रेजी के एस अक्षर जैसा लग रहा था। कुछ ने कहा कि वह ओम जैसा दिख रहा था। उसके गले पर निशान देखकर अंदाजा लगाया गया है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है।

यह था मामला
30 दिसंबर को दोपहर के समय स्थानीय लोगों ने सूटकेस में शव को कुत्ते खींचते देखा और पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शव कई दिन पुराना था।

पुलिस का अनुमान है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर हुई और शव सुनसान इलाके में फेंका गया। शव के आकार और सूटकेस के साइज को देखकर यह भी सवाल उठता है कि दो फीट के सूटकेस में पांच फीट लंबी महिला को कैसे रखा गया और चैन बंद कैसे की गई। इससे यह स्पष्ट होता है कि महिला की निर्मम हत्या की गई है।

डीएसपी वीरभान ने बताया कि उनकी टीम लगातार महिला की पहचान करने में लगी हुई है। 72 घंटे पूरे होने के बाद डॉक्टरों के बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

और पढ़े  मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…