उमर खालिद- उमर को जमानत पर रिहा करो, 8 अमेरिकी सांसदों ने की मांग, भारतीय राजदूत को लिखा पत्र

Spread the love

मेरिका के आठ सांसदों ने दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद को जमानत पर रिहा करने की मांग की है। इस मांग को लेकर अमेरिकी सांसदों ने अमेरिका में तैनात भारतीय राजदूत को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उमर खालिद को जमानत देने और दिल्ली दंगा मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। उमर खालिद दिल्ली दंगा मामले में आरोपी है और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत बीते पांच साल से अधिक समय से जेल में बंद है।

 

उमर खालिद को जमानत पर रिहा करने की मांग
अमेरिकी सांसदों ने मुकदमे की सुनवाई शुरू होने से पहले लंबे समय तक उमर खालिद को जेल में रखने पर चिंता जाहिर की। चिट्ठी लिखने वाले अमेरिकी सांसदों का नेतृत्व डेमोक्रेट सांसद जिम मैकगवर्न और जैमी रस्किन ने किया। चिट्ठी में मांग की गई है कि उमर खालिद मामले की सुनवाई जल्द शुरू हो और साथ ही उसे जमानत पर रिहा किया जाए।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र उमर खालिद साल 2020 के दिल्ली दंगा मामले में साजिश रचने का आरोपी है और इस मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद है। मैकगवर्न और रस्किन के अलावा चिट्ठी लिखने वाले सांसदों में डेमोक्रेट सांसद क्रिस वान होलेन, पीटर वाल्च, प्रमिला जयपाल, जैन स्कावोस्की, राशिदा तालिब और लॉयड डॉगेट शामिल हैं।

उमर खालिद के परिजनों ने अमेरिकी सांसदों से की थी मुलाकात
अमेरिकी सांसदों ने चिट्ठी में भारतीय लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान दिखाया लेकिन ये भी सवाल किया कि सुनवाई शुरू हुए बगैर खालिद को इतने लंबे समय तक हिरासत में क्यों रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनी नियमों के खिलाफ है। उन्होंने पूछा कि बीते पांच साल में न्यायिक सुनवाई शुरू क्यों नहीं हो सकी है? अमेरिकी सांसदों ने उस कानून को लेकर भी चिंता जताई, जिसमें बिना सुनवाई के आरोपी को लंबे समय तक हिरासत में रखा जा सकता है। मैकगवर्न ने बताया कि उन्होंने हाल ही में वॉशिंगटन में उमर खालिद के परिजनों से मुलाकात की थी।

और पढ़े  नेपाल बाढ़: विदेश से मदद लेने पर बालेन सरकार का यू-टर्न, लापता लोगों की तलाश में भारत समेत ये देश देंगे साथ

Spread the love
  • Related Posts

    ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।…


    Spread the love

    अंकित बालियान हत्याकांड: ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों…


    Spread the love