कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

कनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है, जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला संगठित अपराध यानी गैंगवार से जुड़ा हो सकता है। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, घटना सलीवन हाइट्स के एक टाउनहाउस कॉम्प्लेक्स में हुई।

 

चश्मदीदों के मुताबिक, एक काली एसयूवी ने जसमन का पीछा किया। इसके बाद गाड़ी से दो लोग उतरे और उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, जसमन की मौत हो गई। जांच टीम का कहना है कि जसमन पहले भी पुलिस के संपर्क में थे और उन पर ड्रग्स के कारोबार से जुड़े होने का शक है। शुरुआती जांच में यह मामला संगठित अपराध और गैंगवार से जुड़ा लग रहा है।

घटनास्थल के पास पुलिस को एक जलती हुई गाड़ी भी मिली है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या हमलावरों ने इसी गाड़ी का इस्तेमाल किया था। सरे में पिछले 48 घंटों के भीतर गोलीबारी की यह चौथी घटना है, जिसके चलते इलाके में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके।

और पढ़े  भारत में पहली बार: एम्स डॉक्टरों का कमाल, गर्भ में पल रहे बच्चे का किया ऑपरेशन
  • Related Posts

    एपेक समिट- अमेरिका, रूस-चीन एक मंच पर, ट्रंप बोले- एशिया-प्रशांत में संप्रभुता को बढ़ावा देगा यूएस

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज चीन के शेन्जेन शहर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन…

    चक्रवात अकवान के दोपहर तक आंध्र-ओडिशा तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अकवान’ के आज यानी की 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर तीन…