विजय देवरकोंडा: विजय की कार का एक्सीडेंट, हादसे के बाद यूं पहुंचे अपने घर,जानें कैसा है एक्टर का हाल

Spread the love

क्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना के साथ अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्हें लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आज सोमवार को टॉलीवुड एक्टर विजय सड़क हादसे का शिकार हुए। हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग यानी एनएच-44 पर हादसा हुआ, जहां विजय की कार को बाईं ओर से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी।

कैसी है विजय की हालत?
इस हादसे के बाद विजय की कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद विजय देवरकोंडा ने अपने दोस्त की मदद ली। वो एक अन्य कार में सवार होकर हैदराबाद की ओर निकल गए।

कार को पहुंचा है नुकसान
पुलिस के मुताबिक, ‘अभिनेता विजय देवरकोंडा आज दोपहर करीब तीन बजे पुट्टपर्थी से हैदराबाद कार से जा रहे थे, तभी आगे चल रही बोलेरो गाड़ी अचानक दाहिनी ओर मुड़ गई। बोलेरो का दायां हिस्सा विजय की कार के बाएं हिस्से से टकराया। बहरहाल, इस पूरे सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। विजय की कार में उनके अलावा दो अन्य लोग सवार थे। वह तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठ गए। विजय की टीम ने बीमा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है’।

रश्मिका के साथ हुई सगाई
अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ उनकी सगाई हो गई है। दोनों अगले साल फरवरी में शादी कर सकते हैं।

और पढ़े  विधानसभा चुनाव 2026- वोटर आईडी चेक करेगी बीएसएफ, नियंत्रण में होगा सीसीटीवी, चुनावी ड्यूटी से हटेंगे ये अफसर

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love