विजय देवरकोंडा: विजय की कार का एक्सीडेंट, हादसे के बाद यूं पहुंचे अपने घर,जानें कैसा है एक्टर का हाल

एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना के साथ अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्हें लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आज सोमवार को टॉलीवुड एक्टर विजय सड़क हादसे का शिकार हुए। हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग यानी एनएच-44 पर हादसा हुआ, जहां विजय की कार को बाईं ओर से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी।

कैसी है विजय की हालत?
इस हादसे के बाद विजय की कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद विजय देवरकोंडा ने अपने दोस्त की मदद ली। वो एक अन्य कार में सवार होकर हैदराबाद की ओर निकल गए।

कार को पहुंचा है नुकसान
पुलिस के मुताबिक, ‘अभिनेता विजय देवरकोंडा आज दोपहर करीब तीन बजे पुट्टपर्थी से हैदराबाद कार से जा रहे थे, तभी आगे चल रही बोलेरो गाड़ी अचानक दाहिनी ओर मुड़ गई। बोलेरो का दायां हिस्सा विजय की कार के बाएं हिस्से से टकराया। बहरहाल, इस पूरे सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। विजय की कार में उनके अलावा दो अन्य लोग सवार थे। वह तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठ गए। विजय की टीम ने बीमा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है’।

रश्मिका के साथ हुई सगाई
अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ उनकी सगाई हो गई है। दोनों अगले साल फरवरी में शादी कर सकते हैं।

और पढ़े  महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…