Video Viral: दुखद हादसा – जेसीबी से पेड़ गिराने पर गई सैकड़ों मासूम पक्षियों की जान,ठेकेदार की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, मरे हुए पक्षियों का लगा ढेर वीडियो देखकर भर आएगा आपका भी दिल

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसे देखकर हमारे होश उड़ जाते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसे देखकर हमें काफी दुख होता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप एक बेहद दुखद हादसा देखेंगे। दरअसल, कई बार कुछ लोगों की लापरवाही का खामियाजा मासूम जानवरों को भुगतना पड़ता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ठेकेदार की घोर लापरवाही के चलते सैकड़ों पक्षियों की जान चली जाती है। जी हां, ये चौंकाने वाली घटना गुरुवार की है। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो केरल के मलप्पुरम जिले की सिटी तिरुरंगाडी से सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़े से इमली के पेड़ को बिना सोचे-समझे काटे जाने से कैसे सैकड़ों पक्षियों की जान चली गई।

https://twitter.com/MilindPariwakam?s=20&t=GyGF_rtNKQ3D-Hfs_t92ow

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पेड़ गिरने लगता है वैसे ही सारे पक्षी भी पेड़ से टप-टप कर गिरने लगते हैं। कुछ पक्षी तो अपनी जान बचाकर उड़ जाते हैं, लेकिन सैकड़ों पक्षी पेड़ के साथ ही जमीन पर पटकनी खाकर मर जाते हैं। ऐसे में कुछ पक्षी पेड़ की डालियों के नीचे दबकर मर जाते हैं। ऐसे में सड़क पर मरे हुए पक्षियों का एक ढेर सा लग जाता है। दरअसल, इस मामले को लेकर बवाल मच गया है। पक्षियों की मौत के मामले पर ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़े  दिल्ली हादसे पर एक्शन: छात्र सुरक्षा पर एलजी का अल्टीमेटम, एसीपी-एसएचओ करेंगे छात्रों से सीधा संवाद

मामले को लेकर वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत ठेकेदारों के खिलाफ वन विभाग कार्रवाई की है। बता दें पूरी घटना मलप्पुरम की है, जहां पर नेशनल हाईवे-66 के डेवलपमेंट के लिए पेड़ काटा जा रहा था, लेकिन इस दौरान सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई। ऐसे में वन विभाग का कहना है कि ‘पक्षियों की मौत की घटना के बाद ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्णय लिया गया है।’ वन विभाग की मानें तो ठेकेदार ने इस सख्त निर्देश का भी उल्लंघन किया है कि ‘अंडे सेने के बाद ही पेड़ों को कटाई होनी चाहिए, जिससे चूजे भी उड़ सकें।’ बता दें, तिरुरंगाडी के वीके पाडी क्षेत्र में लगे इस विशाल इमली के पेड़ को काटने के लिए जेसीबी मशीन लाई गई थी। हैरान करने वाली बात ये भी है कि संबंधित अधिकारियों की परमिशन के बगैर यस पेड़ काटा गया। ऐसे में जेसीबी के ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है।

  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट: टी-3 में बढ़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता, 11 से 13 तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहन नहीं आएंगे

    दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट के मद्देनजर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 की अंतरराष्ट्रीय यात्री-हैंडलिंग क्षमता बढ़ाई है। टर्मिनल-3 के पियर-सी को 9…

    गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा: उप मुख्यमंत्री बोले- सभी श्रमिकों को बचाया गया, 12 को आईं चोटें

    गुजरात के गांधीनगर में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया। हादसा कुडासन इलाके में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और…