दीपोत्सव के चलते इस रास्ते से अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे वाहन, रामनगरी में यातायात डायवर्जन लागू

Spread the love

अयोध्या-

दीपोत्सव के चलते अयोध्या धाम में आज सुबह 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। नेशनल हाईवे के रास्ते अयोध्या में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि लकड़मंडी चौराहा से पुरानी सरयू पुल की तरफ वाहन नहीं आ सकेंगे। ऐसे में बस्ती बाईपास की तरफ वाहन जाएंगे। साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर से बस्ती बाईपास से अपने गन्तव्य को जाएंगे।
बालू घाट चौराहा से रामघाट चैराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे में बूथ नम्बर चार से साथी तिराहा होते हुए जा सकेंगे। इसी तरह परमा एकेडमी गली से हनुमानगढ़ी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। काशीराम कालोनी होकर आशिफबाग परिक्रमा मार्ग होते हुए वहां के निवासी आ जा सकेंगे। प्रतिबंध विद्याकुण्ड से जैन मन्दिर की तरफ भी होगा
आशिफबाग से परिक्रमा मार्ग होकर बूथ नम्बर चार से बाईपास जाएंगे। गुप्ता होटल से टेढ़ी बाजार की तरफ भी प्रतिबंध लागू रहेगा ऐसे में गुप्ता होटल से गैस गोदाम होते हुए अयोध्या के निवासी, गुप्ता होटल से परिक्रमा मार्ग होकर महोबरा चैराहे से बाईपास जा सकेंगे। स्थानीय लोग लंगडवीर चौराहा से कोल डिपो होते हुए अपने गन्तव्य या फिर कांशीराम कालोनी होकर परिक्रमा मार्ग होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे


Spread the love
और पढ़े  भीषण सड़क हादसा: नोएडा से सिलिंडर लेने गांव आ रहे 2 बाइक सवार समेत तीन की मौत
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *