इंटरनेट मीड‍िया पर रहेगी पुल‍िस और एजेंस‍ियों की नजर,सोशल मीडिया सेल को सक्रिय..

Spread the love

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित संदेशों की भी निगरानी के लिए सोशल मीडिया सेल को सक्रिय किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व अयोध्या में पुलिस बल के अलावा 10 कंपनी पीएसी व पांच कंपनी सीआरपीएफ भी मुस्तैद की गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी खुद सभी सुरक्षा प्रबंधों को देख रहे हैं। अयोध्या के आसपास के जिलों में भी पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है। कहीं भी किसी संदिग्ध व्यक्ति से गहनता से पूछताछ किए जाने के साथ ही बाहर से आने वाले वाहनों की प्रभावी चेकिंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पीएम मोदी के अयोध्‍या आगमन पर एटीएस की चप्‍पे-चप्‍पे पर नजर
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पीएफआइ (पापुलर फ्रंट आफ इंडिया) व उससे जुड़े संगठनों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इससे जुड़े सक्रिय सदस्यों द्वारा प्रदेश में गड़बड़ी किए जाने की आशंका को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की गई टीमें अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय की गई हैं। इसके अलावा खुफिया इकाइयों को भी अयोध्या व उसके आसपास के जिलों में सक्रिय किया गया है।
पीएम मोदी करेंगे राम लला के दर्शन और आरती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार बज कर 40 मिनट पर साकेत महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद करीब पांच बजे वह रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। यहां रामलला के दर्शन-पूजन के उपरांत वह मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत होंगे। पीएम रामलला के दरबार में दीप भी प्रज्वलित करेंगे, इसके बाद पांच बजकर 40 मिनट पर यहां से पीएम रामकथा पार्क पहुंच कर भगवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 30 मिनट वहां व्यतीत करने के बाद दस मिनट का उनका समय आरक्षित रहेगा, जिसके उपरांत वह छह बज कर 20 मिनट के करीब नयाघाट पहुंच सरयू आरती करेंगे। साढ़े छह बजे से पीएम राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में उपस्थित होंगे, जहां 40 मिनट से अधिक का समय बिताएंगे। पीएम की उपस्थिति में दीपोत्सव का उल्लास आतिशबाजी से भी प्रवाहित होगा। वह करीब 15 मिनट तक आतिशबाजी का भी अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत वह रात आठ बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। रामजन्मभूमि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलला का गर्भगृह में दर्शन पूजन करेंगे और रामलला के समक्ष दीप प्रज्वलित करेंगे।अयोध्‍या और आसपास के ज‍िलों में भी पुल‍िस को सतर्क रहने के न‍िर्देश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर यानी कल दीपोत्सव का ह‍िस्‍सा बनने के ल‍िए अयोध्या पहुंचेगे। पीएम यहां तीन घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। अयोध्या प्रवास में वह सबसे अधिक समय तक श्रीरामजन्मभूमि एवं राम की पैड़ी पर होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में ब‍िताएंगे। इसको ध्‍यान में रखते हुए अयोध्‍या को अभेद्य क‍िले में तब्‍दील कर द‍िया गया है। सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम क‍िए गए हैं। हर तैयारी की सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ खुद परख रहे हैं।

और पढ़े  irport: जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान, नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *