वेलकम मोदी- अभेद्य क‍िले में तब्‍दील हुई राजा राम की नगरी अयोध्‍या, आज दीपोत्‍सव में शाम‍िल होंगे पीएम

राजा राम की नगरी अयोध्‍या आज दीपोत्‍सव के ल‍िए तैयार है। अयोध्‍या और आसपास के ज‍िलों में पुल‍िस और एजेंस‍ियों को सतर्क रहने के न‍िर्देश द‍िए गए हैं। आज पीएम नरेन्‍द्र मोदी अयोध्‍या पहुंचेगे। प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध क‍िए गए हैं।<strong>वेलकम मोदी- अभेद्य क‍िले में तब्‍दील हुई राजा राम की नगरी अयोध्‍या, आज दीपोत्‍सव में शाम‍िल होंगे पीएम</strong>

2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या आगमन पर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने अयोध्या के आसपास के जिलों में भी पूरी सतर्कता बरते जाने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है
इंटरनेट मीड‍िया पर रहेगी पुल‍िस और एजेंस‍ियों की नजर
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित संदेशों की भी निगरानी के लिए सोशल मीडिया सेल को सक्रिय किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व अयोध्या में पुलिस बल के अलावा 10 कंपनी पीएसी व पांच कंपनी सीआरपीएफ भी मुस्तैद की गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी खुद सभी सुरक्षा प्रबंधों को देख रहे हैं। अयोध्या के आसपास के जिलों में भी पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है। कहीं भी किसी संदिग्ध व्यक्ति से गहनता से पूछताछ किए जाने के साथ ही बाहर से आने वाले वाहनों की प्रभावी चेकिंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पीएम मोदी करेंगे राम लला के दर्शन और आरती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार बज कर 40 मिनट पर साकेत महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद करीब 5 बजे वह रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। यहां रामलला के दर्शन-पूजन के उपरांत वह मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत होंगे। पीएम रामलला के दरबार में दीप भी प्रज्वलित करेंगे, इसके बाद 5 बजकर 40 मिनट पर यहां से पीएम रामकथा पार्क पहुंच कर भगवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 30 मिनट वहां व्यतीत करने के बाद 10 मिनट का उनका समय आरक्षित रहेगा, जिसके उपरांत वह 6 बज कर 20 मिनट के करीब नयाघाट पहुंच सरयू आरती करेंगे। साढ़े छह बजे से पीएम राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में उपस्थित होंगे, जहां 40 मिनट से अधिक का समय बिताएंगे। पीएम की उपस्थिति में दीपोत्सव का उल्लास आतिशबाजी से भी प्रवाहित होगा। वह करीब 15 मिनट तक आतिशबाजी का भी अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत वह रात 8 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। रामजन्मभूमि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलला का गर्भगृह में दर्शन पूजन करेंगे और रामलला के समक्ष दीप प्रज्वलित करेंगे।अयोध्‍या और आसपास के ज‍िलों में भी पुल‍िस को सतर्क रहने के न‍िर्देश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर यानी आज दीपोत्सव का ह‍िस्‍सा बनने के ल‍िए अयोध्या पहुंचेगे। पीएम यहां 3 घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। अयोध्या प्रवास में वह सबसे अधिक समय तक श्रीरामजन्मभूमि एवं राम की पैड़ी पर होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में ब‍िताएंगे। इसको ध्‍यान में रखते हुए अयोध्‍या को अभेद्य क‍िले में तब्‍दील कर द‍िया गया है। सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम क‍िए गए हैं। हर तैयारी की सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ खुद परख रहे हैं।

और पढ़े  लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…