Deepotsav in Ayodhya :-प्रधानमंत्री आज अयोध्या में करेंगे श्रीराम का राजतिलक,रामनगरी में आज बनेगा दीपोत्सव पर विश्व रिकॉर्ड।

Spread the love

आज पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्कको राजभवन की तरह सजाया गया है। रविवार शाम जब यहां पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता व तीनों भाइयों के साथ भगवान श्रीराम उतरेंगें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में उनका राजतिलक कर आरती उतारेंगे।

अयोध्या का छठा दीपोत्सव इस बार नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। पहली बार प्रधानमंत्री मोदी इसका साक्षी बनेंगे तो 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। कई देशों के राजदूतों के साथ 10 हजार लोग इसका गवाह बनेंगे। राजतिलक के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा होगी। श्रीराम की स्तुति गूंजेगी।

अबकी सरयू पुल पर करीब 20 मिनट तक पटाखों की आतिशबाजी होगी। पीएम, सीएम सरयू तट पर बने मंच से इसे निहारेंगे। पुल व घाटों को फूलों व झालरों से सजाया गया है।

आज 5001 बत्ती की महाआरती करेंगे प्रधानमंत्री, रामलला के दर्शन के साथ मंदिर निर्माण की प्रगति भी परखेंगे
पीएम मोदी रामनगरी में 3 घंटे 20 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। 6.10 बजे भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद सरयू तट पर आरती में सम्मिलित होंगे और फिर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में शामिल होंगे।

अयोध्या में यह पहला अवसर है जब विश्व के आठ देशों की रामलीला का मंचन होगा। देश-विदेश के 1800 से अधिक लोक कलाकार दीपोत्सव का वैभव बढ़ाएंगे।

और पढ़े  अयोध्या-  जनचौपाल में समस्याओं पर मंथन, समाधान की दिशा में कदम

विश्व रिकॉर्ड की तैयारी, 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित होते ही मंत्रमुग्ध होगी दुनिया
अयोध्या रविवार को राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी। रिकॉर्ड बनाने के लिए 15 लाख दीपकों को 5 मिनट तक लगातार जलना जरूरी है। साथ ही सभी दीपकों को 40 मिनट के अंदर जलाना होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *