उत्तरकाशी- 5 करोड़ की सुरक्षा दीवार झुकी, गंगोत्री हाईवे पर आई दरारें, चिन्यालीसौड़ पर मंडराया संकट

Spread the love

 

टिहरी झील से हो रहे कटाव से सुरक्षा के लिए चार वर्ष बनाई गई सुरक्षा गेविंग दीवार भू-धंसाव के कारण गंगोत्री हाईवे की ओर से करीब तीन मीटर नीचे झुक गई है। इससे हाईवे सहित जोगत-देवीसौड़ मोटर मार्ग पर दरारें आ गई हैं। इससे चिन्यालीसौड़ बाजार और आवासीय भवनों के लिए एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है।

 

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने बताया कि टिहरी झील के कारण चिन्यालीसौड़ और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से भू-कटाव की समस्या बनी हुई है। इससे मुख्य बाजार सहित गंगोत्री हाईवे और आवासीय बाजार अभी भी खतरे की जद में हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबी मांग के बाद टीएचडीसी की ओर से मुख्य बाजार के समीप झील से गंगोत्री हाईवे तक करीब 30 मीटर उंची सुरक्षा गेविंग दीवार का निर्माण किया।

 

करीब चार वर्ष पूर्व पांच करोड़ की लागत से इनका निर्माण किया गया था लेकिन कार्य गुणवत्ता और निगरानी न होने के कारण झील से हो रहे कटाव के कारण यह दीवार ऊपर से करीब तीन मीटर झुक गई है। गंगोत्री हाईवे पर लगा पोल इसका उदाहरण है जो सड़क से अब झुकी हुई दीवार पर झूल रहा है।

साथ ही दीवार के झुकने के कारण अब गंगोत्री हाईवे सहित आसपास में मोटी दरारें आ गई है। रांगड़ ने कहा कि इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए अब सड़क के साथ बाजार और आवासीय भवनों पर भू-धंसाव का खतरा बन गया है।

और पढ़े  हल्द्वानी: पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी, जांच में 2 माह की गर्भवती निकली

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love