उत्तरकाशी- बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे CM, बेटी के विवाह में शामिल होकर दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्यालीसौड़ में कार्यक्रम के बाद बड़ेथी में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की पुत्री के विवाह में शिरकत की। उन्होंने दुल्हन और उसके परिवार को शुभकामनाएं दी। सीएम को शादी में देख लोग उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री ने बड़ेथी बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की बेटी के विवाह के शुभ अवसर पर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस बीच वह कार्यक्रम से भाजपा बड़ेथी बूथ अध्यक्ष के घर पहुंच गए।

CM Dhami attended wedding of the booth president daughter Uttarkashi Watch Photos

इससे पूर्व कार्यक्रम में सीएम धामी के समक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ सहित अल्ट्रासाउंड आदि के साथ उच्चीकरण की मांग रखी। सीएम ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि अस्पताल का उच्चीकरण उन्होंने अपनी घोषणा में शामिल किया है। साथ ही राजकीय महाविद्यालय का भी उच्चीकरण किया जाएगा।

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़कों में गड्ढे सहित टिहरी झील प्रभावित क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधि और जीतू बगडवाल के नाम पर जीतू की बगोड़ी गांव का नाम आदि रखने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

CM Dhami attended wedding of the booth president daughter Uttarkashi Watch Photos

इन शिविरों में पाँच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े।

और पढ़े  हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि: मची अफरा तफरी, ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूटे, जान बचाने के लिए भागे लोग

इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से आमजन को राहत मिली है और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनी है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार ने यात्रा की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। ताकि यात्री,श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यात्रा शुरू कराने में समन्वयक है जबकि असली यात्रा शुरू कराने में स्थानीय हितधारक, तीर्थ पुरोहित, होटल,टैक्सी, मैक्सी स्थानीय लोग है। मुख्यमंत्री ने कहा की पूरी दुनिया में सनातन का उद्घोष हो रहा है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…