उत्तराखंड- अब घर बैठे ले सकेंगे पेयजल व सीवर के कनेक्शन, जल संस्थान और जल निगम का तैयार हो रहा नया सॉफ्टवेयर

Spread the love

प्रदेश में पेयजल और सीवर कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होने जा रही है। उपभोक्ता घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जल संस्थान और जल निगम को एक प्लेटफार्म से जोड़कर नया सॉफ्टवेयर बनाया जा रहा है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को विभागों के चक्कर काटने से निजात मिलेगी और समय भी बचेगा।

उत्तराखंड में पेयजल व सीवर के लिए अभी मैनुअल तरीके से ही आवेदन लिए जा रहे हैं। इस पुरानी व्यवस्था से उपभोक्ताओं की खासी असुविधा होती है। अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी से कनेक्शन मिलने में लंबा समय लगता है। इससे लोगों को निजात दिलाने के लिए अब नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाना है। प्रदेश में अभी 15 लाख पेयजल कनेक्शन हैं।

 

ऐसे होगा सॉफ्टवेयर का उपयोग
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आधार कार्ड समेत जरूरी कागजात अपलोड करने होंगे। इसके बाद तय समय में उपभोक्ता को पाइपों की संख्या, प्लंबर का खर्च समेत पूरा इस्टीमेट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद आवेदक ऑनलाइन फीस जमा करेगा और विभाग कनेक्शन जोड़ेगा।

प्रदेश में अब पेयजल व सीवर कनेक्शन व्यवस्था ऑनलाइन की जा रही है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और आमजन को राहत पहुंचाने के मकसद से एडवांस टेक्नोलॉजी से काम लिया जाएगा। जल निगम की बिलिंग भी ऑनलाइन होगी। जल्द ही सॉफ्टवेयर काम करने लगेगा। – डीके सिंह, सीजेएम जल संस्थान देहरादून


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love