लालकुआं / हल्दूचौड़- व्यापारी दंपत्ति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, अलग-अलग कमरों में लटके मिले शव

लालकुआं के हल्दूचौड़ इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका (65) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50) ने मंगलवार की देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के प्रथम तल के अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके हुए मिले। बुधवार सुबह घर के अन्य सदस्यों ने उन्हें देखा। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान थे। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते दंपत्ति ने यह कदम उठाया। पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है

और पढ़े  उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…