कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सहसपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, भाजपा मेरे खिलाफ ऐसे लोगों से बयान दिला रही है जो प्रधान का चुनाव नहीं जीत सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तक टिकट किसी का फाइनल नहीं है। पार्टी हाईकमान जिसे टिकट देगी। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। हमें प्रत्याशी का चेहरा नहीं देखना है प्रत्याशी तो कांग्रेस का चुनाव निशान होना चाहिए।








