उत्तराखंड Weather: बदला मौसम- दून में बारिश, केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड

त्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलते ही राजधानी दून में झमाझम बारिश हुई तो वहीं केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केदारनाथ धाम में देर रात्रि से चारों तरफ पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो रही है। ज्योर्तिमठ क्षेत्र में भी मौसम बदला हुआ है। ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। आसमान बादलों से ढक गया और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने लगी। रूपकुंड, नंदा घुघुटी और त्रिशूल में लगातार बर्फबारी जारी है।

 

मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासन की कार्रवाई
मौसम विभाग ने आज 27 जनवरी को देहरादून में मौसम के गंभीर होने की आशंका जताई है। जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के अनुसार, क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए, जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

यह आदेश केवल देहरादून जिले के लिए लागू है और अन्य जिलों में स्कूलों के संचालन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और मौसम विभाग की भविष्य की चेतावनियों पर ध्यान दें।

और पढ़े  अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…