हरिद्वार- कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, ऑडियो हुआ वायरल, पुलिस को दी तहरीर

 

 

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता जितेंद्र चौधरी को धमकाने का आरोप लगा है। फोन पर धमकाते हुए एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्यकर्ता ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

सुभाषनगर निवासी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 25 जनवरी की शाम वह सीतापुर से अपने घर सुभाषनगर पशु के लिए स्कूटी से चारा लेकर आ रहा था। तभी विपरीत दिशा से कांग्रेस के ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर की कार क्रॉस करते हुए जा रही थी। आरोप लगाया कि कार गुजरने के बाद उसके फोन पर विधायक ने कॉल की और धमकाने लगे। आरोप है कि विधायक उससे पहले से ही राजनीतिक रंजिश रखते रहे हैं और आए दिन उसे देख लेने की धमकी देते हैं।

 

वहीं, इस मामले की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऑडियो में विधायक कहते सुनाई दे रहे कि ‘दिन खराब आ रहे हैं क्या, मुझे घूरकर देख रहा है।’ तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बाजार चौकी प्रभारी को मामले की जांच दी। वहीं, इस संबंध में कोतवाली के अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं।

उधर, विधायक रवि बहादुर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदी के अलावा शिकायतकर्ता का इतिहास भी लोगों को पता है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति के बारे में जिस थाने में तहरीर दी है वहां के पुलिस रिकॉर्ड भी भरे पड़े हैं। आरोप पूरी तरह निराधार है।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…