Uttarakhand Vidhanshabha Election 2022 : पीएम मोदी के आज का वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम तय, हरिद्वार में संबोधन ।।

Spread the love

उत्तराखंड में चुनावी हवा बनाने के लिए सियासी पिच पर किस्मत आजमा रहे भाजपा प्रत्याशियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दरकार है। चुनाव मैदान में उतरे सभी पार्टी प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में मोदी की जनसभा हो।
हालांकि भाजपा ने प्रदेश के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम दोबारा से तय कर दिए हैं। सात फरवरी को वो हरिद्वार लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे। भाजपा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में मोदी की भौतिक चुनावी रैली कराने की भी तैयारी कर रही है।
प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब आठ दिन का समय शेष बचा है। प्रचार के अंतिम समय में चुनावी हवा बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की तरफ से पीएम मोदी को चुनाव प्रचार में लाने की मांग की जा रही है।

पार्टी ने पीएम मोदी के हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा व पौड़ी लोकसभा सीटों में वर्चुअल कार्यक्रम तय किए हैं। मोदी सात फरवरी को हरिद्वार, आठ को नैनीताल, नौ को टिहरी, 10 को अल्मोड़ा, 11 फरवरी को पौड़ी लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां पर एक-एक हजार पार्टी कार्यकर्ता व लोग मोदी का संबोधन सुनेंगे।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- कोसी रेंज का बुज़ुर्ग तेंदुआ...जंगल भेजना खतरनाक, अब विभाग की देखरेख में होगा जीवन-यापन
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *