उत्तराखंड: 17 अक्टूबर को बंद होंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, 6 महीने यहां होगी पूजा

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 20 को रुद्रनाथ की उत्सव डोली विधि-विधान से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी।

रुद्रनाथ के पुजारी आचार्य पंडित हरीश भट्ट ने बताया कि 17 को कार्तिक सक्रांति पर्व पर शाम 7 बजकर 47 मिनट पर सूर्य के तुला राशि में प्रवेश के साथ ही मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
रात 8 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 18 को रुद्रनाथ की डोली प्रात: आठ बजे मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए डुमक गांव पहुंचेगी। 19 को कुजौं गांव, 20 को देवर गांव होेते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी।
और पढ़े  भराड़ीसैंण विस सत्र: CM धामी बोले-जनविश्वास पर खरा उतरते रहेंगे, बजट ही नहीं हर क्षेत्र में हुई तरक्की
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…