उत्तराखंड- पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर खेतों में गिरा, रुड़की से नैनबाग सिया केंपटी था लाया गया

 

सिया केंपटी पेट्रोल पंप से पेट्रोल डीजल से भरा टैंकर 50 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा। गनीमत रही टैंकर में आग नहीं लगी, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। वाहन में डीजल लगभग 4000 लीटर और पेट्रोल लगभग 8000 लीटर भरा हुआ था जो रुड़की से पेट्रोल पंप सिया केंपटी लिए आया था।

वाहन चालक लाखन निवासी सहारनपुर ने बताया कि पेट्रोल पंप पर उसने तेल निकालने के लिए वाहन खड़ा किया। टैंक का लॉक खोलने के लिए वह नीचे उतर गया। तभी टैंकर अपने आप ही नीचे खेतों में जा गिरा।

 

थाना अध्यक्ष महिपाल रावत का कहना है केंपटी क्षेत्र में पटाखे और रॉकेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिससे कोई अप्रिय घटना ना घटे। तथा टैंकर को खाली करने के लिए पेट्रोल पंप मालिक द्वारा रुड़की से टैंकर मंगवा दिया गया है। जिसके बाद पंप के माध्यम से तेल खाली किया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: धक्का देकर युवक को गिराया, फिर मारपीट कर उतारा मौत के घाट, 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…