उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस- सादगी से मनाए जाएंगे राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम- सीएम धामी

Spread the love

त्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम अब सादगी से मनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्मोड़ा के मर्चुला में हुई सड़क दुर्घटना राज्य के लोगों के लिए बड़ा शोक है। इसलिए सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम सादगी से मनाने का फैसला किया है। आठ नवंबर को होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आठ नवंबर को प्रस्तावित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर प्रदेशभर में सेवा और स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस के तहत आयोजित होने वाले बड़े समारोह, लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।

 

सचिवालय में रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कितनी बसों के संचालन की आवश्यकता होगी, इसका 10 दिन के भीतर आकलन कर लिया जाए। आवश्यकता अनुसार नई बसों की खरीद कर उन क्षेत्रों में व्यवस्था की जाए।

 

 

सीएम ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत भी जिन क्षेत्रों में अतिरिक्त बसों की आवश्यकता प्रतीत होती है तो उसकी व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दिए थे कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाये जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का जबाब तलब किया जाए।

 

चौकी प्रभारियों की भी होगी जिम्मेदारी तय
अल्मोड़ा के मर्चुला में हुई सड़क दुर्घटना पर सीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारियों की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी कोई लापरवाही नजर आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Spread the love
और पढ़े  चमोली: कर्णप्रयाग की ओर जा रहा डंपर हुआ हादसे का शिकार, बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर मकान की छत पर पलटा
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love