मोटाहल्दू- फसले सूख रही 2 साल से नही आया पानी, कृषक परेशान, एन एच द्वारा तोड़ी गई सिचाई गूल!

 एक और जहां सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं नैनीताल जनपद के हल्द्वानी ब्लॉक में मोटाहल्दु क्षेत्र के भवानीपुर हरसिंह गांव में सिंचाई नहर से आने वाला पानी पिछले दो साल से बंद है ग्रामीणों ने क्षेत्रीय अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक समस्या के समाधान के लिए जोर लगा दिया है लेकिन वह जोर आज तक कमजोर ही साबित हो रहा है।

ग्राम पंचायत खड़कपुर के भवानीपुर हरसिंह गांव में खेतों की सिंचाई के लिए देवरामपुर हैड के कुलावा नंबर 01 से सिंचाई नहर निकलती है जो कि एनएचएआई द्वारा नेशनल हाइवे संख्या 87/109 रोड चौड़ीकरण बनने से क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें सिंचाई के लिए पानी आता था, जोकि विगत दो सालों से बंद है जिससे किसानों की फसले सूख रही हैं जो की एक गंभीर बात है।
क्षेत्रीय ग्रामीण सुरेंद्र सिंह जीना का कहना है कि उनके द्वारा इस समस्या के लिए लेकर सिंचाई मंत्री उत्तराखंड सरकार, जिला अधिकारी नैनीताल, उपजिला अधिकारी हल्द्वानी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई-87/109 रुद्रपुर उधम सिंह नगर वह क्षेत्रीय विधायक लालकुआं विधानसभा को भी कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन हालात जस की तस बनी हुई है, ग्रामीण सुरेन्द्र सिंह जीना का कहना है कि हल्द्वानी सिंचाई खंड के अंतर्गत आने वाले उपरोक्त सभी नहरों तथा सिंचाई गुलो में कुछ प्रभावशाली लोगों ने सिंचाई नहर तथा गुलो में अपने मकान आदि का निर्माण कर नहर और गूल को ढक दिया है इस कारण से पानी का कटाव व पानी बंद हो रहा है इन लोगों से क्षेत्र के कृषक कई वर्षों से परेशान हैं उन्होंने सिंचाई मंत्री से उपरोक्त विषय की जांच कर कार्रवाई तथा नहरों से अतिक्रमण हटाने व नहर व गूल को मूल स्वरूप प्रदान करने को आग्रह क्या है जिससे कि कृषकों को परेशानी का सामना न करना पड़े उन्होंने कहा कि उनकी पिछले दो सालों से सभी फैसले नष्ट हो रही है लेकिन सुधलेवा कोई नहीं है वह अधिकारियों के दर-दर जाते-जाते परेशान हो गए हैं

और पढ़े  श्रीनगर: CM धामी ने चाय की दुकान पर लोगों से किया संवाद, मजदूरों का जाना हाल
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

    बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर…