कैंची धाम: सुरेश रैना पहुंचे कैंची धाम,लिया बाबा का आशीर्वाद 

 

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने मंगलवार की सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। रैना ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के बाद बाबा का ध्यान भी लगाया।

मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भैय्यू ने सुरेश रैना का स्वागत किया। रैना ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बाबा से जुड़ी जानकारी हासिल की। साथ ही कहा कि कैंची धाम में बाबा का आर्शीवाद लेकर उन्हें बेहद शुकून मिला। रैना ने कहा कि बाबा की प्रति आस्था ही उन्हें कैंची धाम खींच लाई। सुरेश रैना को मंदिर में देख श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों ने उनके साथ सेल्फी और फोटो खींची। एक घंटे बाद सुरेश रैना वापस लौट गए। इस दौरान ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां, खूबसूरत नजारा, पारा गिरा, बढ़ी ठिठुरन
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…