उत्तराखंड- अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देगा खेल विभाग, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिए अधिकारियों निर्देश

 

सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने का सपना देख रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी पहल शुरू होने जा रही है। अब राज्य का खेल विभाग युवाओं को अग्निवीर भर्ती के शारीरिक परीक्षणों के लिए निशुल्क तैयारी करवाएगा। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर उपलब्ध खेल सुविधाएं, स्टेडियम और उपकरण सेना की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बैठक में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले एकता मार्च और दूसरे चरण में सभी जनपदों में निकाले जाने वाली पदयात्राओं की तैयारी की समीक्षा भी की गई। कैबिनेट मंत्री आर्या ने बताया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में युवा महोत्सव आयोजित करने की तैयारी है। इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में विशेष खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक जयराज व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

विशेष प्रशिक्षक होंगे नियुक्त

कैंप कार्यालय यमुना कॉलोनी में हुई बैठक के बाद मंत्री आर्या ने कहा कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से मुफ्त होगा ताकि हर युवा को देश सेवा का मौका मिल सके। फिलहाल खेल विभाग के पास उपलब्ध प्रशिक्षकों के जरिये युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा लेकिन भविष्य में इस कार्य के लिए विशेष मानव संसाधन की व्यवस्था किए जाने की योजना है।

और पढ़े  उत्तराखंड: औली में जुटे भारत-अमेरिका के जवान, शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास, युद्ध को लेकर साझा करेंगे विचार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…