उत्तराखंड / रुड़की:- नशेड़ी आरोपी ने दिव्यांग युवक से की हैवानियत, खेत में ले जाकर प्राइवेट पार्ट में डाला गन्ना, खून बहने से मौत

Spread the love

 

 

 रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में नशेड़ी युवक ने एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। अधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव का युवक (30) मानसिक रूप से दिव्यांग था।

शुक्रवार को वह गांव में घूम रहा था। तभी गांव निवासी प्रमोद नशे की हालत में उसे एक गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि प्रमोद ने दिव्यांग के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। दिव्यांग ने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।उनको देख प्रमोद फरार हो गया। ग्रामीण लहूलुहान हालत में दिव्यांग को पास के एक अस्पताल में ले गए, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मृतक के भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बंट रहे दायित्व,नहीं मिल पा रहा वन निगम को मुखिया, प्रदेश में जारी हो चुकी दो लिस्ट
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love