देहरादून- बंट रहे दायित्व,नहीं मिल पा रहा वन निगम को मुखिया, प्रदेश में जारी हो चुकी दो लिस्ट

Spread the love

हाल में दायित्वधारियों की दो लिस्ट जारी हो चुकी हैं, पहले 14 फिर 7 नेताओं को विभिन्न निगमों, बोर्डों व समितियों में दायित्व सौंपे गए हैं। पर अभी तक वन निगम को मुखिया नहीं मिल सका है। करीब दो साल से वन निगम अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है, इसी तरह कई और निगम हैं, जहां पर अध्यक्ष नहीं हैं।

वन विकास निगम की बात करें तो यह मुखिया से लेकर अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। वन निगम के अध्यक्ष कैलास गहतोड़ी का निधन वर्ष-2024 में हो गया था। इसके बाद से वन निगम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी अन्य को नहीं मिल सकी है। उम्मीद की जा रही थी कि दायित्वधारी की लिस्ट जारी होगी, तो वन निगम अध्यक्ष भी मिल जाएगा, पर अभी यहां इंतजार जारी है।

वन निगम के ढांचे में जीएम, आरएम, डीएलएम के कई पद रिक्त चल रहे हैं। यहां पर प्रभारी की व्यवस्था के तहत काम चलाया जा रहा है। इसी तरह कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम को भी अध्यक्ष नहीं मिल सके हैं।

मंडियों के समिति अध्यक्ष नहीं बने हैं। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में भी कोई उपाध्यक्ष नहीं बना है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले समय में इन पर भी दायित्वधारियों की घोषणा हो सकेगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love