हरिद्वार: दिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए मेजर, हरियाणा के पलवल से दोस्तों संग गंगा स्नान करने आए थे

 

 

हरियाणा के पलवल से दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आए आर्मी के मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। फिलहाल मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए तलाश कर रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस के अनुसार आर्मी मेजर के तौर पर तैनात रोहताश निवासी पलवल हरियाणा अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। रात में अचानक लापता हो गए।  दोस्तों ने उन्हें गायब देख पहले खुद इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस चौकी पहुंचकर जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए मेजर की तलाश शुरू की कमरे में वह अकेले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद फिर आगे की लोकेशन नहीं दिखी। नगरकोट वाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आर्मी के मेजर दोस्तों के साथ यहां आए थे। उनकी तलाश की जा रही है।

और पढ़े  चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…