उत्तराखंड / ऋषिकेश:- प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ऋषिकेश,पीएम मोदी ने जनसभा में बजाया डमरु, ये दशक उत्तराखंड का दशक है-मोदी

उत्तराखंड / ऋषिकेश:- प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ऋषिकेश,पीएम मोदी ने जनसभा में बजाया डमरु, ये दशक उत्तराखंड का दशक है-मोदी

लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। आज वह ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

ऋषिकेश पहुंचे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ऋषिकेश पहुंच गए हैं। उनका हेलीकाॅप्टर पंडाल के पास उतरा। अब पीएम कुछ ही देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक बनी हैं- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। पूर्व सैनिकों को एक लाख पूर्व सैनिकों को 100000 करोड़ रुपए से ज्यादा उनके बैंक खातों में पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे, डमरु बजाकर किया बाबा केदार का आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे और देवभूमि को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बाबा केदार और बदरीनाथ के चरण में हूं। डमरू बजाकर प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदार का आह्वान किया।

रैली शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग पंडाल में पहुंचने लगे हैं। लोग कमल के फूल का कटआऊट लेकर पहुंचे। वहीं, महिलाएं भी कमल के फूल बनी साड़ियां पहनकर पहुंचीं।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: 9 किमी पैदल चलकर सकंड गांव पहुंचे डीएफओ-एसडीएम, ग्रामीणों को सड़क की मंजूरी का दिया लिखित आश्वासन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…