उत्तराखंड: पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के कप्तान और एएसपी स्तर के अफसरों के होंगे तबादले

शासन ने पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी कर ली है। इस सप्ताह कई जिलों के पुलिस कप्तान और एएसपी स्तर के अफसरों के तबादलों की सूची जारी की जा सकती है। इसमें मैदान और पहाड़ के जिले शामिल हैं। दोनों परिक्षेत्रों में कुछ आला अधिकारियों को भी इधर से उधर किया जा सकता है। इस बार की तबादला सूची कुछ नाम आगामी विधानसभा चुनावों की व्यवस्था के मद्देनजर शामिल किए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि शासन ने तबादलों के संबंध में मंथन पूरा कर लिया है। पुलिस मुख्यालय के प्रस्तावों पर गौर करने के बाद पहली सूची तैयार भी की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक यह सूची आगामी 15 सितंबर से पहले जारी की जा सकती है। इसमें विभिन्न जिलों में एसपी सिटी, एसपी देहात और ट्रैफिक का प्रभार देख रहे एएसपी स्तर के अफसरों के तबादले भी किए जाएंगे।

 

एसपी सिटी प्रमोद कुमार जो कि देहरादून में तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा
राजधानी देहरादून में इस सूची का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। एसपी देहात (विकासनगर) के पद से सेवानिवृत्त हुए एएसपी पंकज गैरोला के बाद किसी को इस पद की जिम्मेदारी नहीं मिली है। इनके अलावा एसपी ट्रैफिक एवं क्राइम का जिम्मेदारी देख रहे जितेंद्र चौधरी को भी हाल ही में एडीसी गवर्नर बनाया गया है।

 

ऐसे में यह पद भी इस वक्त खाली चल रहा है। इनके अलावा एसपी सिटी प्रमोद कुमार जो कि देहरादून में तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उनका भी तबादला तय माना जा रहा है। इनके साथ-साथ इस बार आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी पुलिस अफसरों के तबादले की सूची तैयार की गई है। बीते चार वर्षों में 30 महीनों से ज्यादा समय तक एक ही जिले में तैनात हैं उनका तबादला किया जाएगा। इसमें कई जिलों के अफसर इस दायरे में आते हैं। इनके अलावा कुछ जिलों के कमांडर यानी कप्तान भी भी बदलने की तैयारी है। इनमें मैदान और पहाड़ के जिले शामिल हैं।

और पढ़े  देहरादून- पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…