हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी, कारागार में बंद महिला के पति पर केस दर्ज

हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देने का मामला सामने आया है। पहले फोन कर जेल में बंद महिला से मुलाकात को लेकर बातचीत की और बाद में व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे। पुलिस ने जेल में निरुद्ध महिला बंदी के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक टीम उसकी तलाश में लगाई गई है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर की रात करीब 10:47 बजे वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। उन्होंने समय उचित नहीं होने की बात कहते हुए सुबह बात करने को कहा। आरोप है कि इसके बाद रात करीब 11:24 बजे व्हाट्सएप पर संदेश भेजा गया, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, पंजाब से जुड़ा बताया गया। 12 सितंबर को उसने दोबारा कई बार कॉल की। कॉल नहीं उठाने पर व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे। इसके बाद सुबह करीब 10:12 बजे आरोपी ने फोन कर जेल में मुलाकात बंद करने और जेल प्रशासन को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

 

जेल अधीक्षक ने कारागार में निरुद्ध विचाराधीन महिला बंदी शीला से पूछताछ की और उसे फोन पर हुई बातचीत सुनाई। महिला ने आवाज की पहचान करते हुए बताया कि धमकी देने वाला उसका पति हिमांशु चड्ढा निवासी लुधियाना हाल ऋषिकेश है और उससे मिलने के लिए जेल आता रहता है। जेल प्रशासन ने ई-प्रिजन रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि हिमांशु चड्ढा पूर्व में जेल में निरुद्ध रह चुका है। रिकॉर्ड के मुताबिक जिला कारागार देहरादून में 12 अक्तूबर 2017 से 1 दिसंबर 2019 तक निरुद्ध रहा था। इसके बाद उसे केंद्रीय कारागार सितारगंज स्थानांतरित किया गया, जहां से 13 दिसंबर 2022 को रिहा हुआ था। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सिडकुल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: HC का फैसला, गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा को लेकर डीएम लेंगे निर्णय

 

 

इसलिए फोन पर दी धमकी

– जेल प्रशासन के मुताबिक, दुष्कर्म-पोक्सो, अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामले में शीला निवासी हरिपुर कलां थाना रायवाला जेल में बंद है। आरोप है कि शीला ने डिप्टी जेलर से अभद्रता कर दी थी। इसके बाद जेल अधीक्षक ने उसे समझाते हुए हिदायत दी थी। हाल ही में हिमांशु चड्ढा उससे मिलने जेल में आया था। माना जा रहा है कि तभी उसने इस बारे में पति को बताया होगा। इसके बाद उसने धमकी दी।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…