नई टिहरी: धारकोट गांव में भालू ने ग्रामीण पर हमला कर किया घायल, मनरेगा के कार्य के लिए थे जा रहे

चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलोगी के  धारकोट गांव में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र तिवारी सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से मनरेगा के कार्य के लिए ग्राम सिलोगी की ओर जा रहे थे।  घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक  भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर भालू भाग निकला।
भालू के हमले में वह घायल हो गए। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चंद  रमोला ने वन विभाग से गांव में गश्ती टीम भेजने और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
और पढ़े  यमुनोत्री धाम: जानकीचट्टी में यात्रियों को बुलाने के लिए खींचतान, मजदूरों में धक्कामुक्की से मची अफरा तफरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…