रुद्रपुर: कैंची धाम जा रहे 2 युवकों की बाइक गोवंश से टकराई, 19 वर्षीय युवक की मौत

कैंची धाम जा रहे दो युवकों की बाइक सिडकुल चौक के पास सड़क पर अचानक आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बलिया निवासी विक्की खरवाल दिल्ली में रहकर पेंट का काम करता था। वह अपने 22 वर्षीय मौसेरे भाई राहुल के साथ कैंची धाम जाने के लिए 12 सितंबर को दिल्ली से निकला था। बताया गया कि बाइक पहले उसका दोस्त चला रहा था, लेकिन बाद में विक्की ने बाइक की कमान संभाल ली। 13 सितंबर को सिडकुल चौक के पास अचानक सामने आए गोवंश से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।
हादसे में विक्की की मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार विक्की के पिता बृजेश की दो-तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।
और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…