प्रदेश के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है। अभी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा आना बाकी है।
बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पदों और सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक सभी जिलों में मतदान हुआ। नैनीताल में इस दौरान कुछ विवाद भी हुए। जिस कारण मामला हाईकोर्ट नैनीताल तक पहुंचा और अभी नतीजा आना बाकी है।







