उत्तराखंड: अब फरवरी तक होगी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा, 23 जनवरी तक आवेदन करें, NTA ने बढ़ाई तिथि

 

हर वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली देश की प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा (कक्षा छह और कक्षा नौ के लिए) इस बार फरवरी के द्वितीय सप्ताह में होना संभावित है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस परीक्षा के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। इससे इसके बाद तय है कि फरवरी प्रथम सप्ताह में परीक्षा आयोजित कर ली जाएगी।

नैनीताल जिले के घोड़ाखाल में स्थित सैनिक स्कूल देश के चुनिंदा सैनिक स्कूलों में शामिल है। जहां से भारतीय सेना को अब तक तमाम अधिकारी मिले हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के माध्यम से हर वर्ष जनवरी के पहले रविवार को कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता है। किसी कारण से इस वर्ष यह परीक्षा जनवरी के पहले रविवार को आयोजित नहीं की जा सकी है।

अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संशोधित पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत प्रवेश परीक्षा के लिए 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी रखी गई है। प्रवेश परीक्षा फॉर्म में किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए 26 से 28 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। आवेदन में त्रुटि सुधार और आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने वेबसाइट भी जारी कर दी है। आवेदक परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nta..ac.in तथा https://exams.nta. ac. In/AISSEE/ पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

सैनिक स्कूल सोसायटी रक्षा मंत्रालय यह परीक्षा एजेंसी के माध्यम से आयोजित कराता है। जिस तरह अब एजेंसी ने परीक्षा आवेदन की तिथियां में बदलाव किया है, उससे प्रवेश परीक्षा के अब फरवरी द्वितीय सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। – वीएस डंगवाल, प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…