उत्तराखंड: News- बॉबी पंवार ने दिया बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा,बताई वजह

Spread the love

 

 

त्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से बॉबी पंवार ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को संघ की कोर कमेटी के पदाधिकारियों को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, सर्वसम्मति से कोटद्वार निवासी राम कंडवाल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया।

बॉबी पंवार ने प्रेसवार्ता में कहा कि बीते सात-आठ साल के संघर्षों में हजारों युवाओं को रोजगार और नकल माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य किया गया है। परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ी है। कहा कि हमें युवाओं का सहयोग हर कदम पर मिला है। अब प्रदेश की जनता राजनीतिक चेहरे के रूप में देख रही है।

 

ऐसे में संघ के पद पर बना रहना सही नहीं है। कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। संघ की कोर टीम जल्द रणनीति तैयार कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेगी। इस दौरान सुरेश सिंह, नितिन दत्त ,सजेंद्र कठैत, संजय सिंह, जसपाल चौहान, नवीन चौहान आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- विभागों के बंटवारे से CM पर कम हुआ भार, फिर भी 18 विभागों की जिम्मेदारी ज्यों की त्यों
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love