देहरादून- विभागों के बंटवारे से CM पर कम हुआ भार, फिर भी 18 विभागों की जिम्मेदारी ज्यों की त्यों

Spread the love

कैबिनेट विस्तार से भले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊपर विभागों का भार कम हुआ हो, लेकिन बड़े महकमों की जिम्मेदारी कम नहीं हुई है। पांच नए कैबिनेट मंत्रियों में विभागों का बंटवारा होने के बाद भी मुख्यमंत्री स्वयं 18 विभागों को देखेंगे। कैबिनेट विस्तार से पहले सीएम के पास 35 विभाग थे।

 

मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों के पदों की संख्या 11 है। धामी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में आठ मंत्री थे। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही थीं। इस बीच कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन व प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से मंत्रिमंडल में खाली पदों की संख्या पांच हो गई थी। चंदन राम दास व प्रेमचंद अग्रवाल के विभाग मुख्यमंत्री के पास थे। लंबे समय से मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक की जिम्मेदारी के साथ 35 विभागों का कामकाज बेहतर ढंग से निभाया। प्रदेश के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री के कई और भी जिम्मेदारी होती है। जिस कारण विभागों की नियमित निगरानी के लिए समय कम होता है।

 

कैबिनेट विस्तार के साथ मुख्यमंत्री अपने पास से कई विभागों को नए मंत्रियों को सौंपे हैं, लेकिन बड़े विभाग सीएम के पास ही हैं। पांच नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी मिलने से चुनावी वर्ष में कामकाज में तेजी आएगी। इसके साथ ही नए मंत्रियों के ऊपर भी विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व काम में तेजी लाने की जिम्मेदारी होगी।

नए मंत्रियों में खजानदास को समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से दलित वर्गों के लिए संचालित योजनाओं में तेजी लाने की जिम्मेदारी दी गई। वहीं पहली बार मंत्री बने भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास व एमएसएमई, राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास व प्रदीप बत्रा को परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।

और पढ़े  देहरादून: पुलिस को गोली दे रहा गाली देने वाला गायक मासूम, बार-बार दून आकर बयान देने में कर रहा आनाकानी

Spread the love
  • Related Posts

    प्रतीक यादव- आई लव यू…अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

    Spread the love

    Spread the loveपिता प्रतीक यादव को आखिरी विदाई देने आई मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था ‘आई लव यू’ और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही…


    Spread the love

    नैनीताल हाईकोर्ट- लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर HC ने जताई नाराजगी, 16 जून अगली सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि…


    Spread the love