उत्तराखंड: News- बॉबी पंवार ने दिया बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा,बताई वजह

 

 

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से बॉबी पंवार ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को संघ की कोर कमेटी के पदाधिकारियों को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, सर्वसम्मति से कोटद्वार निवासी राम कंडवाल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया।

बॉबी पंवार ने प्रेसवार्ता में कहा कि बीते सात-आठ साल के संघर्षों में हजारों युवाओं को रोजगार और नकल माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य किया गया है। परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ी है। कहा कि हमें युवाओं का सहयोग हर कदम पर मिला है। अब प्रदेश की जनता राजनीतिक चेहरे के रूप में देख रही है।

 

ऐसे में संघ के पद पर बना रहना सही नहीं है। कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। संघ की कोर टीम जल्द रणनीति तैयार कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेगी। इस दौरान सुरेश सिंह, नितिन दत्त ,सजेंद्र कठैत, संजय सिंह, जसपाल चौहान, नवीन चौहान आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, CBI ने की FIR
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…