पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

 

कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण गुरुवार को हवाई यातायात प्रभावित हो गया, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर को उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी का विमान करीब आधे घंटे से अधिक समय तक कोलकाता हवाई अड्डे के ऊपर हवा में चक्कर लगाता रहा, क्योंकि खराब मौसम के चलते उसे उतरने की अनुमति नहीं मिल पा रही थी। मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार खत्म कर अंडाल से कोलकाता लौट रही थीं। उनका छोटा निजी विमान दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर अंडाल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था और करीब 4 बजे कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम के कारण दिक्कत हुई।

और पढ़े  चक्रवात अकवान के दोपहर तक आंध्र-ओडिशा तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    एपेक समिट- अमेरिका, रूस-चीन एक मंच पर, ट्रंप बोले- एशिया-प्रशांत में संप्रभुता को बढ़ावा देगा यूएस

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज चीन के शेन्जेन शहर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन…

    पटियाला में हादसा: भाखड़ा नहर पर पुल धंसा, दो ट्रक फंसे, एक में लगी आग, ब्रिज टूटने के दौरान गुजर रहे थे वाहन

    पटियाला में वीरवार तड़के भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक धंस गया। हादसे के समय पुल से दो ट्रक गुजर रहे थे, जो पुल के टूटे हिस्से में…