उत्तराखण्ड हाईकोर्ट: नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले पर कोर्ट में सुनवाई, 10 फरवरी को अगली सुनवाई 

Spread the love

 

च्च न्यायालय ने नैनीताल में 12 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित ठेकेदार मोहम्मद उस्मान खान की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तिथि नियत की है।

न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार नैनीताल में बीते 30 अप्रैल 2025 को मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना को 12 अप्रैल का बताते हुए 12 वर्षीय नाबालिग ने 71 साल के उस्मान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत पीड़िता की मां ने मल्लीताल कोतवाली में दर्ज कराई थी। उस्मान ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दायर की थी। उस्मान के अधिवक्ता ने कोर्ट से पीड़िता के बयान में बहुत अंतर होने और सीसीटीवी में आरोप की पुष्टि न होने की बात कहीं।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की समुचित पुष्टि नहीं हुई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी, भाषा के संरक्षण और विकास के लिए सरकार ने मांगे सुझाव
  • Related Posts

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love

    देहरादून- हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके CM, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा…


    Spread the love