रुड़की- कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, सारा सामान जलकर राख

 

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में एक कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम में रखा सारा कबाड़ उसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

देर रात लिब्बरहेड़ी गांव निवासी शमशाद अंसारी के कबाड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

 

घटना की सूचना तुरंत मंगलौर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित शमशाद अंसारी ने बताया कि गोदाम में लगी आग से उन्हें लगभग पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है।

और पढ़े  हरिद्वार: चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- हैट्रिक बनाएगी भाजपा, साधे नौ मंत्र
  • Related Posts

    रुड़की: एसटीएफ और औषधि विभाग का छापा, मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाला गिरफ्तार

    मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक को एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। रुड़की में जनता मेडिकल…

    उत्तराखंड: धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान के विवाद पर बोले बाबा रामदेव, ‘बागेश्वर बाबा मेरे बेटे की तरह हैं’

    बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आलोचना को लेकर हुए विवाद के बीच योग गुरु रामदेव ने कहा कि “बागेश्वर बाबा मेरे बेटे की तरह हैं, वे मेरे छोटे…