उत्तराखंड हाईकोर्ट:  DM,SSP, प्रत्याशी और पांचों जिपं सदस्य 5 को आयोग में तलब, अगली सुनवाई 9 को

 

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव मामले में राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार 5 सितंबर को देहरादून में सुनवाई रखी है। सुनवाई के लिए डीएम, एसएसपी सहित अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों, याचिकाकर्ता पूनम बिष्ट और कथित रूप से अपहृत पांच सदस्य शामिल हैं।

यह जानकारी सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के अधिवक्ता संजय भट्ट ने हाईकोर्ट में दी। भट्ट ने कहा कि मामले की जांच के लिए आयुक्त कुमाऊं की अध्यक्षता में भी जांच शुरु की है। अतः अब इस याचिका का कोई औचित्य नहीं रह गया है। उन्होंने याची पक्ष से याचिका वापस लेने की सलाह दी। याची ने याचिका वापस लेने से इंकार करते हुए कहा कि वे आयोग के इस एफिडेविट का जवाब दाखिल करेंगे।

सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने प्रति शपथपत्र दाखिल करने की अनुमति देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तिथि नियत की। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार पूनम बिष्ट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता देवीदत्त कामत ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए रीपोलिंग की मांग की थी। मामले में ओवर राइटिंग कर एक मतपत्र में छेड़खानी का भी आरोप लगाया गया था।

 

 

और पढ़े  मसूरी: एसडीआरएफ की नई पोस्ट शुरू, आपदा के समय और तेजी से पहुंचेंगे जवान, सेनानायक यदुवंशी ने लिया जायजा
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…