लालकुआं- लालकुआं की सीमा को मिलेगा तीलू रौतेली अवार्ड

 

 महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तराखंड सरकार की ओर से उत्तराखंड की महान वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिया जाने वाले पुरस्कार के लिए लालकुआं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा कुमारी का चयन हुआ है। लालकुआं नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह की बेटी सीमा कुमारी ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। वर्ष 2025 में राज्य स्तर पर दिए जाने वाले तीलू रौतेली अवार्ड के लिए उनका नाम भी चयनित हुआ है। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, मानव उत्थान सेवा समिति के महात्मा सत्यबोधानंद, पूर्व मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, हरेंद्र सिंह बोरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान आदि ने इस उपलब्धि को क्षेत्र का गौरव बताया।

और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…