उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: रिजल्ट – डीसीएस रावत बने अध्यक्ष, सौरभ अधिकारी बने महासचिव

Spread the love

नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत ने 668 वोट पाकर एकतरफा जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर रहे डीके जोशी ने 249 मत पाए। महासचिव पद पर कांटे के मुकाबले में सौरभ अधिकारी विजयी रहे। महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना बिष्ट ने अपनी प्रतिद्वंद्वी चेतना लटवाल पर भारी मतों से जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील वशिष्ठ ने प्रेम कौशल को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर शुभ्र रस्तोगी ने गुरुवाणी सिंह को हराया।

 

बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 1689 मतदाताओं में से 1112 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला। इसमें वन वोट, वन बार के नियम को कड़ाई से लागू किए जाने के लिए सभी अधिवक्ताओं से मतदान से पूर्व शपथपत्र भरवाया गया। मतदान के दौरान लंच समय में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा भी मतदान स्थल पहुंचे। ये सभी न्यायाधीश पूर्व में हाईकोर्ट बार के सदस्य रहे हैं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली, सलाहकार रविन्द्र बिष्ट, पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी कांडपाल, डॉ. महेंद्र पाल सहित चुनाव अधिकारियों की टीम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था में जुटे रहे। मतदान के लिए उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित सभी जिलों से अधिवक्ता पहुंचे थे।

 

कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार सामान्य सदस्य पद के लिए गौरव पंवार, नीलम गोदियाल, रचित तिवारी, विक्रम धपोला, देवेंद्र सिंह (छोटू), पंकज सेमवाल, सिद्धार्थ सिंह नेगी, स्वलेहा हुसैन (सना) समेत कुल आठ प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला रहा। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिए छह अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। सौरभ पांडे के नाम वापस लेने के बाद भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, निरंजन कुमार भट्ट, शिवांगी गंगवार एवं विश्व प्रकाश बहुगुणा निर्विरोध चुने गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के सामान्य पद के लिए गौरव कांडपाल, उप सचिव (प्रशासन) के पद के लिए विश्वस्त कांडपाल, उपसचिव (प्रेस) के पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अविदित नौलियाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर श्रुति जोशी, कनिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर उन्नति पंत निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली के अलावा सलाहकार रवीन्द्र सिंह बिष्ट, कमलेश कुमार तिवारी, राजेश जोशी, भास्कर जोशी, गोपाल के वर्मा, राजकुमार, प्रदीप लोहनी, एसएस चौधरी, डी एस बनकोटी, कौशल साह जगाती, मनीष बिष्ट, सूर्यकान्त मैठाणी, तपन सिंह, विकास उनियाल, मीनाक्षी शर्मा, राघव सिंघल, शीतल सेलवाल, वन्दना मेहरा, रजनी सुप्याल लटवाल, संगीता आदि मौजूद थे। 

और पढ़े  हरिद्वार- बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार, निसंतान दंपतियों को बेचते थे

किसको कितने मिले वोट
अध्यक्ष पद के लिए —डीसीएस रावत को 668, डीके जोशी को 249, मनीषा भंडारी को 124 व अंजली भार्गव को 53 वोट मिले।
महासचिव पद – सौरभ अधिकारी को 436 , अक्षय लटवाल को 419 व भूपेन्दर कोरंगा को 246 वोट मिले।
उपाध्यक्ष( सीनियर) – सुशील वशिष्ठ को 570 व प्रेम कौशल को 515,
उपाध्यक्ष महिला- मीना बिष्ट को 723 व चेतना लटवाल को 356 वोर्ट
कोषाध्यक्ष- सुभ्र रस्तोगी को 346 व गुरबानी सिंह को 241 वोट
जूनियर कार्यकारिणी सदस्य – विक्रम सिंह धपोला 263, देवेन्द्र सिंह छोटू 256, पंकज सेमवाल को 230, श्वेला हुसैन को 227, गौरव पवार को 223, रचित तिवारी को 210, सिद्धार्थ सिंह नेगी को 209, नीलम गोदियाल को 152 वोट मिले।


Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love