उत्तराखंड: राज्य की अतिथि शिक्षिकाओं के लिए खुशखबरी..अब मिलेगा मातृत्व अवकाश, जारी किए आदेश

उत्तराखंड: राज्य की अतिथि शिक्षिकाओं के लिए खुशखबरी..अब मिलेगा मातृत्व अवकाश, जारी किए आदेश

राज्य में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश मिलेगा। शिक्षिकाओं के लिए 180 दिन का अवकाश स्वीकृत किया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

प्रदेश के अतिथि शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से अतिथि शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश दिए जाने की मांग की जा रही थी। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव के बाद अब शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत नियत वेतन पर कार्ययोजित अतिथि शिक्षिकाओं को इसका लाभ मिलेगा। शासन के आदेश के बाद शिक्षा महानिदेशालय की ओर से भी इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा और सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…