उत्तराखंड-आफत की बारिश:- लगातार हो रही बारिश के कारण रामनगर से रानीखेत को जोड़ने वाला पुल टूटा, लोगों को आवाजाही में परेशानी

उत्तराखंड-आफत की बारिश:- लगातार हो रही बारिश के कारण रामनगर से रानीखेत को जोड़ने वाला पुल टूटा, लोगों को आवाजाही में परेशानी

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। पिछले एक दो दिनाें से हो रही लगातार बारिश के कारण रामनगर भतरौंजखान मोटर मार्ग पर सीमाड़ी पड़ाव के पास पन्याली गधेरे पर बना पुल शनिवार को अचानक टूट गया है। बताया जा रहा कि सालों पुराना यह पुल काफी जर्जर हो गया था। बीते दिनों से हो रही बारिश के कारण गधेरा अचानक उफान पर आ गया। जिससे पुल का निचला हिस्सा टूट गया और पुल धंस गया। पुल टूटने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रामनगर मोहान मार्ग पर स्थित कुमाऊं के कई क्षेत्रों को जोड़ता है। भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग समेत अनेक स्थानों को प्रतिदिन इस पुल से अनेक वाहन गुजरते हैं। लेकिन पुल के टूटने के बाद अब इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पुल टूटने के बाद अब अधिकारियों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…