Uttarakhand Covid-19 Update: राज्य में आज मिले सबसे कम 15 कोरोना संक्रमित मरीज, 27 मरीज हुए ठीक |

Spread the love

उत्तराखंड में करीब तीन महीने बाद सबसे कम 15 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, बीते 24 घंटे के भीतर 27 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 415 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 658 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 15 मामलों में सर्वाधिक आठ मामले देहरादून जिले के हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, नैनीताल, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज सामने आया है।

वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.68 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 2.23 प्रतिशत दर्ज की गई।


Spread the love
और पढ़े  काशीपुर- गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी, खंडहर से बरामद 65 सिलिंडर, एक आरोपी मौके पर गिरफ्तार
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *