पौड़ी – जिलाधिकारी ने स्वयं डूंगरिपन्त- छांतीखाल मोटर मार्ग की गुणवत्ता का वर्नियर कैलिपर्स से किया आंकलन,दिये ये निर्देश।

Spread the love

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने डूंगरिपन्त- छांतीखाल मोटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोटर मार्ग के किलोमीटर 1 व 3 पर 30×30 सेमी रोड खुदवाकर सड़क की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं वर्नियर कैलिपर्स के माध्यम से सैंपल की मोटाई का आंकलन किया। गौरतलब है की डूंगरिपन्त- छांतीखाल मोटर मार्ग की गुणवत्ता को लेकर की गई जांच रिपोर्ट शासन स्तर पर निर्णय हेतु विचाराधीन है।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि श्रीनगर को निर्देश दिए कि जांच रिपोर्ट पर शासन स्तर से निर्णय आने का समय तय नहीं है, इसलिए जनसमस्याओं के मद्देनजर मोटरमार्ग के गड्ढों का पैचवर्क कार्य करवाना सुनिश्चित करें। जिससे मोटर मार्ग पर यातायात के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लिए गए सैंपल की मोटाई निर्धारित मानक 25 मिली मीटर के लगभग पाई गई, जबकि मोटर मार्ग की निचली परत की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई, जिससे जगह जगह पर मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां जहां पर गड्ढे हुए हैं वहां पर पैचवर्क का कार्य बेहतर करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उफल्डा-बिलकेदार मोटर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि अधिकारी को मार्ग के किनारे नाली बनाने तथा रेलवे के अधिकारियों को मार्ग में जहां-जहां गड्ढे हुए हैं उसे ठीक करने व निरंतर रूप से मोटर मार्ग में पानी के छिड़काव करने के निर्देश दिए। जिससे आसपास रह रहे लोगों को परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने जनासू में हो रहे रेलवे के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी से सम्पूर्ण जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सावधानी से कार्य करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने टर्नल में जाकर वहां कार्य कर रही मशीन का जायजा भी लिया।

और पढ़े  हल्द्वानी- नवाबी रोड पर छात्रों के बीच विवाद, कड़े से हमला कर इंटर के छात्र का सिर फोड़ा

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: शहर में ‘जाम’ ने पकड़ी रफ्तार.. कुछ किलोमीटर का सफर अब घंटों की मुश्किल, ये हैं बड़ी वजहें

    Spread the love

    Spread the loveकुमाऊं के सबसे बड़े कारोबारी शहर की रफ्तार जाम के पहियों में फंस गई है। सुबह की शुरुआत हो या शाम का वक्त, शहर की मुख्य सड़कों से…


    Spread the love

    जौलीग्रांट- बड़ासी ग्रांट में हाथी ने किया महिला पर हमला, बुरी तरह हुई घायल, अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveथानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी द्वारा किए गए हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *