उत्तराखंड: सीएम धामी सुबह-सुबह निकले तिवाड़ गांव के भ्रमण पर,मुख्यमंत्री धामी ने कुछ देर तक पावर वीडर से खेत में जोता हल।

उत्तराखंड: सीएम धामी सुबह-सुबह निकले तिवाड़ गांव के
भ्रमण पर,मुख्यमंत्री धामी ने कुछ देर तक पावर वीडर से खेत में जोता हल।

तिवाड़ –

मुख्यमंत्री धामी आज रविवार सुबह तिवाड़ गांव के भ्रमण पर निकले। इस दौरान वह यहां लोगों से मिले। बातचीत कर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे जाना। साथ गांव के विकास और बेहतरी के लिए लोगों से सुझाव भी लिए। सीएम धामी को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए।
टिहरी झील से सटे तिवाड़ गांव के एक होम स्टे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रात्रि विश्राम किया। रविवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। सीएम धामी ने टिहरी झील में पर्यटन की संभावनाओं पर लोगों से चर्चा की। ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

गांव की कुलदीप पवार ने सीएम को बताया कि तिवाड़ गांव के 20 से अधिक लोग होमस्टे संचालित कर रहे हैं। सीएम ने गांव के खेत में कुछ देर पावर वीडर चलाकर हल जोता। गांव के लोगों से कृषि के बारे में भी जानकारी ली।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरीश रावत का दर्द छलका, कहा-60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब स्पष्टीकरण देना पड़ रहा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…