उत्तराखंड निकाय चुनाव: नैनीताल-  पोलिंग बूथों पर लगने लगीं लंबी लाइनें,वोटिंग जारी, कमिश्नर ने किया मतदान…की अपील ।

Spread the love

त्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज बृहस्पतिवार को चुनाव होगा। 5,405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। शनिवार 25 जनवरी को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी निकायों में आईएएस और पीसीएस अफसरों को बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। आयोग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। नैनीताल जिले के सात निकायों में आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान किया
तल्लीताल लोक निर्माण विभाग बूथ पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की।

रामनगर में शुरू हुआ मतदान
रामनगर में निकाय चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। रामनगर में बनाए गए 44 बूथो पर सुबह से ही मतदान करने वाले की भीड़ लग गई। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही लाइनों में खड़े हो गए हैं।

किस जिले में कितने निकायों में चुनाव व मतदाताजिला        निकाय    मतदान केंद्र
अल्मोड़ा      05          33
उत्तरकाशी   05         49
यूएस नगर    17        232
चमोली       10          63
चंपावत       04         23
टिहरी        10          66
देहरादून      07        440
नैनीताल      07        164
पिथौरागढ़    06        60
पौड़ी           07       129
बागेश्वर       03        24
रुद्रप्रयाग    05        26
हरिद्वार      14         208
कुल          100       1517

और पढ़े  लालकुआं- तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट बंद

 

 

इन दस्तावेज को दिखाकर डाल सकेंगे वोट
आधार कार्ड, पैनकार्ड, दुकान पंजीकरण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक घरानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की पासबुक, राशनकार्ड, भूमि की रजिस्ट्री या हाउसटैक्स का बिल, छात्र पहचान पत्र या लाइब्रेरी कार्ड, एससी, एसटी या ओबीसी का प्रमाणपत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन दस्तावेज, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, रेलवे या बस का पास, दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, टेलीफोन, पानी या बिजली का बिल, दुकान पंजीकरण पत्र, गैस कनेक्शन ब्लू बुक, अन्नपूर्णा कार्ड योजना, परिवहन अधिकारियों से जारी संवाहक लाइसेंस, परिवार रजिस्टर का सत्यापित दस्तावेज, निवास का प्रमाणपत्र, राज्य पुलिस की ओर से बस्तियों में जारी पहचान पत्र।


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love